ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूभाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज खनवा में

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज खनवा में

पाटन। पलामू जिले के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाटन प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सह वनभोज सोमवार को मेदिनीनगर सदर प्रखंड के खनवा...

भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज खनवा में
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 18 Jan 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें

पाटन। पलामू जिले के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के पाटन प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन सह वनभोज सोमवार को मेदिनीनगर सदर प्रखंड के खनवा स्थित अमानत नदी तट पर होगा। पूर्व में अमानत नदी के सिंगरा तट पर कार्यक्रम तय था परंतु अंतिम समय में अपरिहार्य कारणों से उसे तब्दील कर दिया गया है। पाटन मंडल भाजपा के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में पाटन क्षेत्र से विधायक पुष्पा देवी, पूर्व सांसद मनोज कुमार सहित भाजपा के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें