ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूभाजपा ने कृषि सेवा पर करार विधेयक पारित होने का किया स्वागत

भाजपा ने कृषि सेवा पर करार विधेयक पारित होने का किया स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ कहा कि कृषि सेवा पर करार विधेयक दोनों सदनों ने पास हुआ इसके लिए मोदी सरकार और बिल का समर्थन करने वाले दोनों सदनों के सदस्य बधाई के...

भाजपा ने कृषि सेवा पर करार विधेयक पारित होने का किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,पलामूWed, 23 Sep 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने सोमवार को पार्टी नेताओं के साथ कहा कि कृषि सेवा पर करार विधेयक दोनों सदनों ने पास हुआ इसके लिए मोदी सरकार और बिल का समर्थन करने वाले दोनों सदनों के सदस्य बधाई के पात्र हैं। इस बिल के पास होने का फायदा देश के किसानों को मिलेगा। किसान सशक्त होंगे और वे विभिन्न बंधनों और बिचौलियों से मुक्त होंगे। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी। वे अब अपने उपज को सीधे बेच सकेंगे। राज्य एवं अन्य राज्यों में बिना किसी डर भय के किसान अपने उत्पादों की बिक्री कर सकेंगे। वहीं एमएसपी और सरकारी खरीद भी जारी रहेगी। भाजपा जिला कार्यालयमें प्रेस वार्ता करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि किसानों को मंडी में जाकर लाइसेंसी व्यापारियों के पास कृषि उपज को बेचने की व्यवस्था अब नहीं रहेगी। किसान अपने मनचाहे बाजार में स्वतंत्र रूप से फसल को बेच पाएंगे। एपीएमसी कृषि उत्पादन ब्यूरो में इसका अधिकार बराबर किसानों के पास रहेगा और उन्हें सरकारी एजेंसियों का विकल्प खुला भी मिलेगा। किसान अनुबंधित खेती के लिए किसान एसोसिएशन के साथ साझेदार भी बन सकते हैं। भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह ने कहा कि 2014 से पूर्व केंद्र की सरकारों का आंकड़ा देखा जाए तो उसमें उनकी काली करनी का पर्दाफाश हो रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों से 24 गुना ज्यादा खरीदारी किया है जिससे किसानों को मंडियों से भी कमाई बढ़ी है। मौके पर जिला महामंत्री बिजयानंद पाठक, जिला मंत्री धर्मेंद्र उपाध्याय एवं जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें