ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूभाजपा नगर मंडल ने सौंपा छह सूत्री सूत्री मांग पत्र

भाजपा नगर मंडल ने सौंपा छह सूत्री सूत्री मांग पत्र

भाजपा नगर मंडल ने सोमवार को नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसका नेतृत्व भाजपा नेता अविनाश वर्मा ने किया। श्री वर्मा ने कार्यपालक पदाधिकारी को कहा कि डोर टू डोर...

भाजपा नगर मंडल ने सौंपा छह सूत्री सूत्री मांग पत्र
हिन्दुस्तान टीम,पलामूTue, 10 Oct 2017 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा नगर मंडल ने सोमवार को नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसका नेतृत्व भाजपा नेता अविनाश वर्मा ने किया। श्री वर्मा ने कार्यपालक पदाधिकारी को कहा कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के नाम पर जो राशि वसूल की जा रही है वह काफी अधिक है। इस कारण न्यूनतम राशि निर्धारित किया जाए ताकि नगरवासी वहन कर सकें। छह सूत्री मांगों में कचरा कलेक्शन की राशि 250 निर्धारित है,उसे कम करने, कचरा कलेक्शन प्रतिदिन कराने, शहर के गली-मुहल्लों और चौक-चौराहों पर डस्टबीन अनिवार्य रूप से रखने, शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर खराब पड़े हाई मास्ट लाईट की मरम्मति कराकर रौशनी का प्रबंध कराने, शहर के सड़क किनारे खराब पड़े एलईडी लाईटों को अविलंब बदलने, शहर के सभी वार्डो में चिल्ड्रेन शेड का निर्माण कराने आदि की मांगें शामिल है। कार्यपालक पदाधिकारी श्री साव ने कहा कि नगर मंडल द्वारा जो भी मांगें की गई वह जनहित में है। इस कारण मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कचरा कलेक्शन की दरों को भी घटाने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में नगर मंडल अध्यक्ष राजहंस अग्रवाल, अजय कुमार सिंह, सोमेश सिंह, अजीत कुमार, प्रशांत कुमार आदि शामिल थे।स्लगफोटो- कार्यपालक पदाधिकारी से शहर की समस्या पर चर्चा करते भाजपा नेता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें