Palamu News: हर घर तिरंगा पहुंचाने की गति हुई तेज

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: भारतीय जनता पार्टी मेदिनीनगर मंडल दक्षिणी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 अगस्त तक चलेगा और इसमें 14 अगस्त को गांधी उद्यान से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

Palamu News: हर घर तिरंगा पहुंचाने की गति हुई तेज

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी मेदिनीनगर मंडल दक्षिणी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान चल रहा है। इस निमित गुरुवारको पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार सिंह के यहां इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। सभी लोग यहां से आगे बढ़ते हुए घर-घर तिरंगा पहुंचाने का कार्य और गति से आगे बढ़ाएं। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलता रहेगा। इसी कड़ी में 14 अगस्त को भव्य तिरंगा यात्रा प्रातः 8:30 बजे गांधी उद्यान से निकलेगी । इस अवसर पर राष्ट्रभक्तों की काफी मौजूदगी रहेगी। हर घर तिरंगा अभियान में मंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, महामंत्री प्रियरंजन पाठक, आनंद कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव , सुधांशु शेखर, आनंद कुमार गुप्ता, मंत्री राहुल कुमार पासवान प्रभात सिंह सहित पलामू जिला कोषाध्यक्ष राजहंस अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, विकास सिंह मनी मोदनवाल, लुड़ू खान, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: हर घर तिरंगा पहुंचाने की गति हुई तेज