Bimla Kumari Appointed as New Palamu District Congress President Commits to Strengthening Party दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे: बिमला कुमारी, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsBimla Kumari Appointed as New Palamu District Congress President Commits to Strengthening Party

दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे: बिमला कुमारी

मेदिनीनगर में पलामू जिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बिमला कुमारी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुँचाने का वादा किया और कहा कि वह कांग्रेस की मजबूती...

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूTue, 7 Oct 2025 01:12 AM
share Share
Follow Us on
दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे: बिमला कुमारी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष बिमला कुमारी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रभारी डॉ के राजू समेत सभी वरीय पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में वे दायित्व पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जिला में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए वह कटिबद्ध है। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा जिला अध्यक्ष से पहले कांग्रेस में कई अहम जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुकी है। राजनीति में आने से पहले गढ़वा में करीब 14 वर्ष तक लेडीज एक्सटेंशन ऑफिसर के रूप में सेवारत रही है।

इस्तीफा देकर राजनीति से जुड़कर समाज सेवा में आई हैं। झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव, महिला जिला अध्यक्ष, अनुसूचित विभाग की झारखंड प्रदेश संयोजक समेत जिले की बीस सूत्री उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभा रही है। वरीय कांग्रेसी सह हिन्दू न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र, राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पलामू जिला प्रतिनिधि ओमप्रकाश अमन, चंद्रशेखर शुक्ला, पप्पू अजहर आदि ने उन्हे बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।