चोरी की बाइक के साथ लातेहार का युवक गिरफ्तार

Nov 13, 2025 05:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर में कचहरी रोड के पास एक आरोपी को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान लातेहार जिले के जाकिर हुसैन के रूप में हुई। पुलिस ने गश्ती के दौरान उसे हिरासत में लिया और पूछताछ में उसने चोरी की बाइक के बारे में स्वीकार किया। बाइक के नंबर प्लेट और इंजन नंबर फर्जी पाए गए।

चोरी की बाइक के साथ लातेहार का युवक गिरफ्तार

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के कचहरी रोड में ओवरब्रिज के समीप से बुधवार की रात में चोरी हुई बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।‌ आरोपी की पहचान लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव निवासी जाकिर हुसैन के रूप में की गई है। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि गश्ती के क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार के रात करीब 9:30 बजे एक मोटरसाइकिल को लेकर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को देखा गया। शक के आधार पर पूछताछ की गई तो संतोष जनक जवाब नहीं दिया इसके बाद उसे हिरासत में लेते हुए थाना लाकर पूछताछ की गई।

आरोपी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी कर भाग रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक में लगे नंबर प्लेट एवं इंजन नंबर फर्जी है। इसके कारण बाइक किसकी है यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;