विधायक ने बांसुरी पर गाया, रामजी के भईले जन्मवा हो रामा...

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

हरिहरगंज के विधायक ललन राम ने अपने आवास पर भक्ति गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने बांसुरी और ढोलक बजाकर रामनवमी और चैती छठ के त्योहारों पर चर्चा की। विधायक का संगीत के प्रति लगाव और हरिहरगंज से जुड़ाव पुराना है, जिससे वे हमेशा सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।

विधायक ने बांसुरी पर गाया, रामजी के भईले जन्मवा हो रामा...

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। रामजी के भईले जन्मवा हो रामा, चैत महिनवा...भक्ति गीत, बांसुरी पर गाकर बिहार के विधायक ने लोगों का मन मोह लिया। पलामू जिले के हरिहरगंज स्थित अपने आवास पर बिहार राज्य के कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललन राम ने गीत-संगीत के अपने शौक को लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया। कभी बांसुरी, हरमुनिया, ढोलक बजाकर चैता, होली एवं अन्य त्योहार में भी गाना गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन करते है। विधायक ने मंगलवार को अपने आवासीय परिसर में मिलने आए शुभचिंतकों के साथ रामनवमी महोत्सव व चैती छठ को लेकर चर्चा की। साथ ही कहा कि गीत संगीत से उनका काफी लगाव है, बांसुरी, हरमुनिया, ढोलक भी बजा लेते है।

उन्होंने कहा कि गीत संगीत से आत्म शांति मिलती है। हरिहरगंज से उनका लगाव काफी पुराना है, हरिहरगंज में सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हमेशा शामिल होते है। विधायक के करीबी हरेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक गीत संगीत के काफी शौकीन है। कम उम्र से ही उन्होंने अपनी शौक के प्रति उत्सुकता दिखाते रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।