बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री ने चंद्रवंशी समाज संग किया मंथन
पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर के समर्थन में बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने रणनीति तैयार की। उन्होंने चंद्रवंशी समाज के नेताओं से मुलाकात की और समाज के सशक्तिकरण के लिए एकजुट रहने की अपील की।

मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम के महापौर पद की प्रत्याशी अरुणा शंकर के पक्ष में शुक्रवार को बिहार सरकार के सहकारिता तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी रणनीति तैयार की। एक दिनी दौरे पर मेदिनीनगर पहुंचे बिहार के सहकारिता मंत्री ने चंद्रवंशी समाज के वरिष्ठ नेता जुगुल किशोर चंद्रवंशी के आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। साथ ही चंद्रवंशी समाज के सदस्यों के साथ बैठक कर अरुणा शंकर को जीताने का अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट रहने की जरूरत है। चंद्रवंशी समाज के सशक्तिकरण में भाजपा लगातार प्रयास कर रहा है।
महापौर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर मेदिनीनगर की वर्तमान स्थिति और भविष्य की चुनौतियों के मद्देनजर सबसे योग्य और अनुभवी प्रत्याशी हैं। मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में स्थायी शांति और चहुंमुखी विकास जारी रखने के लिए अरुणा शंकर को चुनना जरूरी है। पूर्व मंत्री के साथ बैठक में चंद्रवंशी समाज के जिला अध्यक्ष विक्की चंद्रवंशी, वरिष्ठ समाजसेवी विजय चंद्रवंशी, पूर्व जिला परिषद सदस्य शैलेंद्र कुमार शैलू, आम आदमी पार्टी नेता सुधीर कुमार, प्रदीप कुमार, वीरेंद्र कुमार पप्पू, वार्ड 12 के प्रत्याशी अश्विनी कुमार, डॉ. गणेश, कुंदन कुमार, रंजीत कुमार, नीरज वर्मा, अनिल राम, अभिषेक राज, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


