Hindi NewsJharkhand NewsPalamu NewsBDO Vinay Kumar Caught with Government Blankets Amid Winter Crisis in Pipra
पिपरा के बीडीओ की गाड़ी से छतरपुर में एक दर्जन सरकारी कंबल जब्त

पिपरा के बीडीओ की गाड़ी से छतरपुर में एक दर्जन सरकारी कंबल जब्त

संक्षेप:

हरिहरगंज के पिपरा में बीडीओ विनय कुमार के वाहन से एक दर्जन सरकारी कंबल पकड़े गए हैं। प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने बताया कि गरीब कड़ाके की ठंड में कंबल के बिना ठिठुर रहे हैं, जबकि बीडीओ कंबल घर ले जा रहे थे। पुलिस ने कंबल को जब्त कर लिया है और मामले की जांच चल रही है।

Jan 10, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पिपरा के बीडीओ विनय कुमार के वाहन से शनिवार की शाम में एनएच-139 के देवगन मोड़ के समीप प्रखंड प्रमुख विक्रांत सिंह यादव ने ग्रामीणों के साथ मिलकर एक दर्जन सरकारी कंबल पकड़ा है। वाहन में बीडीओ भी बैठे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर कंबल को जब्त करके थाना ले आई है। प्रमुख ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब कंबल के अभाव में ठिठुर रहे है जबकि बीडीओ अपने वाहन में लादकर एक दर्जन कंबल घर ले जा रहे थे, जो काफी शर्मशार करने वाली घटना है। उन्होने पूरे मामले की जांच कर बीडीओ पर कार्रवाई की मांग किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी तरफ बीडीओ विनय कुमार ने बताया कि ब्लॉक में 800 कंबल बांटने के लिए आया था। 100 कंबल रिजर्व रखकर जरूरतमंदों के बीच वितरण किया जा रहा है। शनिवार की शाम में चालक उन्हे घर जाने के लिए वाहन से छतरपुर छोड़ने जा रहा था। उन्होंने कहा कि जनता में बांटने के लिए गाड़ी में एक दर्जन कंबल रखा हुआ था। कंबल घर ले जाने का आरोप, गलत है। छतरपुर थाना के एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि बीडीओ के वाहन से एक दर्जन कंबल थाना लाया गया है, मामले की जांच चल रही है।