महिला रेल यात्री का प्लेटफार्म पर छूटा बैग, चोर लेकर निकल भागे
डालटनगंज मॉडल रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरा घटना की रिकॉर्डिंग नहीं कर सका क्योंकि उसका एंगल गलत था। महिला परिवार के साथ यात्रा कर रही थी और ट्रेन के इंतजार में बैग प्लेटफॉर्म पर छोड़ दिया। रेलवे अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। डालटनगंज मॉडल रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की सुबह में महिला यात्री का बैग चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन के इंतजार में पीड़िता जिस स्थान पर बैठी थी, वहां सीसीटीवी कैमरा लगा है, लेकिन उसका एंगल दूसरी दिशा में होने के कारण घटना कैद नहीं हो सकी। पीड़िता के अनुसार, 23 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे वह अपने परिवार के साथ यात्रा शुरू करने के लिए प्लेटफॉर्म पर बैठी थी। ट्रेन पर सवार होने के क्रम में उनका एयर बैग प्लेटफॉर्म पर ही छूट गया, जिसे अज्ञात बदमाश लेकर फरार हो गए।
पीड़िता ने बताया कि वह ठीक सीसीटीवी कैमरे के नीचे बैठी थी, लेकिन कैमरे का रुख दूसरी ओर था, जिससे उनकी गतिविधि रिकॉर्ड नहीं हो सकी। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, लेकिन संबंधित स्थान की रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं मिली। कैमरा केवल दूसरी दिशा की निगरानी कर रहा था। घटना की सूचना तत्काल रेलवे अधिकारियों को दी गई, लेकिन बैग और आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पीड़िता के पति अरुण शुक्ला ने डालटनगंज राजकीय रेल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बैग में कपड़े, नगदी सहित कई जरूरी सामान होने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अन्य उपलब्ध फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


