
आज़ाद समाज पार्टी ने जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाने की पहल की
मेदिनीनगर के पांकी प्रखंड में आज़ाद समाज पार्टी ने रविवार को 7000 कंबल बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया। समाजसेवी मुमताज अहमद खान ने कहा कि यह कार्यक्रम जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए किया गया है। पार्टी कार्यकर्ता उन लोगों तक कंबल पहुंचा रहे हैं जिन्हें अब तक कोई सहायता नहीं मिली।
मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पांकी प्रखंड के सगालिम में रविवार को आज़ाद समाज पार्टी के तत्वावधान में कार्यक्रम कर कंबल वितरण कार्य तेज किया गया। समाजसेवी सह आजाद समाज पार्टी के नेता मुमताज अहमद खान ने कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं को कंबल उपलब्ध कराया गया ताकि उसे अबतक वंचित जरूरतमंद, गरीब, असहाय एवं बुजुर्ग लोगों तक पहुंचाया जा सके। 7000 कंबल बांटने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है। मुमताज अहमद खान ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी समाज में छोटे-छोटे प्रयास कर रही है, ताकि ठंड में किसी जरूरतमंद को कष्ट न झेलना पड़े।
पार्टी कार्यकर्ता उन जरूरतमंद तक कंबल पहुंचा रहे हैं, जिन्हें अब तक सांसद, विधायक और प्रशासन की ओर से सहायता नहीं मिल पाई है। पांकी विधानसभा क्षेत्र की 65 पंचायतों के जरूरतमंदों की पहचान कंबल पहुंचाई जा रही है। इस दौरान जनसमस्याओं पर भी चर्चा की गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता, क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना तथा मर्ज किए गए स्कूलों की समस्या, स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम आदि का मामला उठाया गया। कंबल वितरण के मौके पर अजय सिंह चेरो, प्रदेश प्रवक्ता रामकुमार रामू, नागमणि रजक, गुलशन अंसारी, अनवर अंसारी, आशा देवी, पारो देवी, सुहैल अंसारी, अखिलेश कुमार, अजीत कुमार, आभा देवी, बबलू खान, लाजवंती देवी, गोयल अंसारी, मोहम्मद सलमान खान, मेराज खान, अबू दरदा खान आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




