ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूप्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लालगढ के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लालगढ के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

प्रखंड के लालगढ में संचालित राजकीय मध्य विद्यालय में वहां के शिक्षकों ने छात्र- छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूरी बनाने की शपथ दिलाते हुए उससे होने वाले नुकसान को भी बताया। प्लास्टिक का उपयोग...

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए लालगढ के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 28 Sep 2019 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड के लालगढ में संचालित राजकीय मध्य विद्यालय में वहां के शिक्षकों ने छात्र- छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक से दूरी बनाने की शपथ दिलाते हुए उससे होने वाले नुकसान को भी बताया। प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए छात्रों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। हेडमास्टर विनोद पांडेय ने छात्रों को बताया कि प्लास्टिक से न सिर्फ सेहत को नुकसान होता है बल्कि उससे पर्यावरण भी दूषित हो रहा है । उन्होंने कहा कि प्लास्टिक में पाए जाने रसायन पानी मे मिलकर उसे काफी प्रदूषित कर देता है जिससे कई बीमारियों के चपेट में लोग आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्लास्टिक के उपयोग से प्रति वर्ष 11 लाख समुद्री जीव और पक्षियों की मौत होती है। इतना ही नहीं करीब 700 समुद्री जीव प्लास्टिक के खतरनाक प्रभाव से विलुप्ति के कगार पर हैं। मिट्टी के उत्पादकता पर भी काफी प्रतिकूल असर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी शोध में यह बात सामने आई है कि एक व्यक्ति एक साल में 70 हजार माइक्रो प्लास्टिक का उपयोग करता है। शिक्षक हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि प्लास्टिक से बनी चीज से मनुष्य, जानवर और प्रकृति को काफी खतरा है। उन्होंने कपड़े से बने थैले का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत छोड़ अन्य विकसित देशों में बहुत पहले ही इसपर प्रतिबंध लग चुका है। जागरुकता रैली में छात्रों के साथ स्कूल के सभी शिक्षक भी शामिल थे। कार्यक्रम में अखिलेश्वर सिंह, रामचंद्र दुबे, विनय ओझा, प्रतिमा, मंजू, इंद्रजीत, श्रीकांत, अभिमन्यु समेत सैकड़ों छात्र-छत्राएं शामिल थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें