नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया
पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्राचार्य डॉ. राम कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में गुरुवार को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा उन्हें स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सहायक प्राध्यापक चन्दन कुमार सुमन ने विद्यार्थियों को नशा न करने एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
टीचिंग असिस्टेंट ज्ञान श्रीवास्तव एवं ऐमन सिद्दीकी ने भी संबोधित किया। महाविद्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर अनीश सिंह, अनूप कुमार सिंह, अतुल कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, मोनू कुमार सिंह, अंशु कुमार सिंह, अंकुश कुमार सिंह , बादल कुमार सिंह आदि मौके पर सक्रिय रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


