Palamu News: स्कूल परिवार ने शिक्षक को किया सम्मानित

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

Palamu News: मेदिनीनगर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स ने शिक्षक दिवस पर वीणा रहमान को सम्मानित किया। उन्हें कक्षा एक और दो की पुस्तक के रिव्यू कार्य के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार मिला। प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने कहा कि इस प्रेरणादायक शिक्षक की उपलब्धि स्कूल के लिए गर्व का विषय है।

Palamu News: स्कूल परिवार ने शिक्षक को किया सम्मानित

Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स (केजी स्कूल) परिवार ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार विजेता शिक्षक वीणा रहमान को बुधवार को सम्मानित किया। स्कूल के प्राचार्य आशीष कुमार दुबे ने कहा कि उन्हें यह उपलब्धि कक्षा एक की अंग्रेजी की पुस्तक ब्लोमिंग बर्ड्स तथा कक्षा दो ये पुस्तक माई वॉयस के रिव्यू कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया है। ऐसे शिक्षक को हमारे बीच होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उनके ऐसे कार्य से अन्य शिक्षक भी प्रेरित होंगे। मौके पर विद्यालय के मैनेजर अनूप कौर, शिक्षक मुरारी कुमार, राजदीप कुमार पासवान, अंगराधा कुमारी, विकास रंजन, शैलेंद्र कुमार, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़पलामूPalamu News: स्कूल परिवार ने शिक्षक को किया सम्मानित