दंगवार में जेवर व्यवसायी से सोना छीनने का प्रयास, एक आरोपी हिरासत में

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

हुसैनाबाद में एक ज्वेलरी व्यवसायी से सोने की चोरी का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ा गया, जबकि दूसरा साथी बाइक से भाग गया। पुलिस अब पकड़े गए युवक से पूछताछ कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। क्षेत्र में व्यवसायियों के बीच चिंता का माहौल है।

दंगवार में जेवर व्यवसायी से सोना छीनने का प्रयास, एक आरोपी हिरासत में

हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार में शनिवार की देर शाम में एक जेवर व्यवसायी से सोना छीनने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर फरार बदमाश की तलाश में जुटी है। दंगवार ओपी प्रभारी धरमेंद्र कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि ने प्रारंभिक अनुसंधान में यह जानकारी सामने आई है कि दंगवार निवासी ज्वेलरी व्यवसायी श्रवण सोनी, शनिवार की शाम अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और व्यवसायी के पास मौजूद सोना छीनने का प्रयास किया। अचानक हुई घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। हालांकि बाइक चला रहा उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया。

पुलिस कार्यवाही

दंगवार ओपी पुलिस पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस फरार आरोपी की पहचान करने और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दी गई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

घटना कब हुई?
घटना शनिवार की देर शाम हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।