Palamu News: डीएसइ व डीडीसी को किया गया सम्मानित
Palamu News: मेदिनीनगर में सहायक आचार्य संघ ने नव नियुक्त आचार्यों के पदस्थापन पर जिला शिक्षा अधीक्षक और उप विकास आयुक्त को सम्मानित किया। इस पदस्थापन से जिले में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। सहायक आचार्यों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लिया।

Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सहायक आचार्य संघ ने नव नियुक्त आचार्यो के पदस्थापन के पश्चात प्रतिनिधि मंडल ने जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का और उप विकास आयुक्त को गृह प्रखंड में पदस्थापन करने के लिए अभार जताते हुए सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले में सहायक आचार्यों के पदस्थापन से विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी तथा शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायता मिलेगी। गृह प्रखंड में पदस्थापन से सहायक आचार्यों को अपने दायित्वों का निर्वहन अधिक सुगमता एवं निष्ठा के साथ करने का अवसर मिलेगा। समग्र रूप से पदस्थापन को लेकर सहायक आचार्यों में खुशी एवं संतोष है।
संघ ने डीएससी एवं डीडीसी, पलामू के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी सहायक आचार्य पूरी ईमानदारी, निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मिथिलेश उपाध्याय ने की। इस अवसर पर विकास सिंह, योगेंद्र कुमार, राजेश कुमार, आयुष कुमार, धीरज कुमार समेत कई सहायक आचार्य उपस्थित थे।


