फेयर माइंस कार्बन कंपनी में मनाया गया माइंस सुरक्षा कार्यक्रम
पलामू जिले के पंडवा स्थित राजहरा नॉर्थ सेन्ट्रल एंड ईस्टर्न कोल माइंस में वार्षिक खान सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीएम सुभाष कुमार सिन्हा ने सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि छोटी सी गलती से बड़ी हानि हो सकती है और सभी कर्मियों को सजग रहना चाहिए।

पंडवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पंडवा स्थित राजहरा नॉर्थ सेन्ट्रल एंड ईस्टर्न कोल माइंस फेयर माइंस कार्बन कंपनी में वार्षिक माइंस खान सुरक्षा कार्यक्रम किया गया। माइंस जीएम सुभाष कुमार सिन्हा ने सुरक्षा गार्ड के बीच शपथपत्र पढ़ और पढ़वाकर किया। उपस्थित लोगों के बीच जीएम ने कहा कि सेफ्टी और सतर्कता से ही कर्मी और माइंस में कार्यरत लोग को सुरक्षित रखेंगे। उन्होंने कहा कि माइंस में कार्यरत सभी लोग अपने-अपने ड्यूटी के प्रति जागरूक और सजग रहना होगा। छोटी सी भूल-चूक होने से बहुत नुक्सान हो सकता है। हेड पर टोपी, पैरों में जूता और हमेशा सजग रहने से ही हम सभी सुरक्षित रह सकेंगे।
मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि जीवन का सुरक्षा कवच हेलमेट है। समय की प्रतिबद्धता और पंचुअल जरूरी है। लाइजनिंग ऑफिसर अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि खान सुरक्षा कार्यक्रम की तैयारी कंपनी की ओर से शुरू कर दी गई है। एचआर विजय कुमार झा ने कहा कि पखवाड़े मे खान सुरक्षा के नियमों की जानकारी सुरक्षा प्रहरी को दी जायेगी। मौके पर शशांक कुमार सिंह, अंशु वर्मा, माइंस मैनेजर संजय कुमार, सेफ्टी इंचार्ज विष्णु कुमार दुबे, लैंड विभाग प्रणव द्विवेदी, एचआर विजय कुमार झा, बीपीओ सौविक सरकार, बीटीआई सिद्धार्थ दुबे, भीआई प्रियांशु पाठक, सेफ्टी इंचार्ज अनिमेष कुमार, माइंस ओभरमैन सुशील, क्वालिटी इंचार्ज अशोक कुमार, टायकोन प्रोजेक्ट हेड ललित कुमार समाजिक कार्यकर्ता जयपाल सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




