बच्चों ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सभी का मोहा मन

Mar 03, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

सतबरवा के समीप पोंची गांव के आनंद मार्ग आवासीय उच्च विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। अतिथियों ने राजा मेदिनी राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बच्चों ने नृत्य, नाटक, भाषण और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बच्चों ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सभी का मोहा मन

सतबरवा, प्रतिनिधि।जिले के सतबरवा के समीप पोंची गांव के आनंद मार्ग आवासीय उच्च विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। जिला पार्षद सुधा कुमारी, निदेशक रामलखन सिंह,प्राचार्या चांदनी चंद्रन, विधायक प्रतिनिधि अजय उरांव, आशीष सिन्हा ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। अतिथियों ने राजा मेदिनी राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। सतीश सिंह चेरो के संचालन में की गई कार्यक्रम के दौरान ज्ञान, अनुशासन और संस्कार पर विद्यालय के बच्चों ने नृत्य,नाटक, भाषण, विज्ञान प्रदर्शनी, ड्राइंग-पेंटिग के द्वारा अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करके छात्रों ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बच्चों ने गुरुवंदना तथा स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत करके सैकड़ों अतिथियों को आकर्षित किया।

निदेशक ने कहा कि शिक्षा तथा संस्कार के लिए स्कूल जाना जाता है। रविवार को कार्यक्रम देर रात्रि तक चला। संचालन समिति सदस्य अमरेश कुमार ने कहा अनुशासन के बिना देश और समाज का कल्याण संभव नहीं है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। फोटो-1- आनंद मार्ग स्कूल में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे ढोलक पर संगत करते अतिथि।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।