पाटन में भागवत कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का किया मनमोहक वर्णन
पलामू जिले के पाटन चौक पर नर्मदेश्वर मंदिर में वार्षिक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचिका मोहिनी किरण शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि श्रीकृष्ण की लीलाएं आत्मा को ऊंचा उठाती हैं और मनुष्य को ईश्वर से जोड़ती हैं। कार्यक्रम में कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पाटन, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन चौक स्थित नर्मदेश्वर मंदिर की वार्षिक स्थापना के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। उत्तर प्रदेश के नैमिषारण्य से आईं कथा वाचिका सुश्री मोहिनी किरण शुक्ला ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं अन्य दिव्य प्रसंगों का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाएं आत्मा के उच्च स्वरूप को प्रकट करती हैं और मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर ईश्वर से जोड़ती हैं। राधा-माधव के संबंध को उन्होंने आत्मा और परमात्मा के दिव्य प्रेम का प्रतीक बताते हुए निष्काम भक्ति का मार्ग बताया।
शरद पूर्णिमा पर आयोजित महारास का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि रासलीला का श्रवण और दर्शन मन को शुद्ध कर भक्ति भाव को जागृत करता है। कार्यक्रम में मुख्य संरक्षक श्रवण कुमार मिश्र, अध्यक्ष रंजीत प्रसाद, उपाध्यक्ष राम पुकार प्रसाद, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद, सचिव मनोरंजन प्रसाद, पूर्व मुखिया शिव शंकर प्रसाद सहित यज्ञ समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 6 अप्रैल को महाभंडारा, पूजा एवं हवन के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


