टी4 सिद्धांत के साथ एनीमिया मुक्त भारत अभियान पलामू में शुरू

Feb 24, 2026 06:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर में एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई है, जो 24 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। इस अभियान के तहत 182 स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें जांच, ईलाज और मरीजों की निगरानी की जाएगी। सिविल सर्जन ने खून की कमी वाले मरीजों को उचित आहार के साथ साथ चिकित्सकीय सलाह देने का निर्देश दिया है।

टी4 सिद्धांत के साथ एनीमिया मुक्त भारत अभियान पलामू में शुरू

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जांच, ईलाज, बातचीत और नजर रखना सहित कुल 4 सिद्धांतों के साथ जिले में एनीमिया मुक्त अभियान की शुरुआत सोमवार से की गई। 24 फरवरी को प्रारंभ होने के साथ यह 2 मार्च तक जारी रहेगा। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य के निर्देश पर जिले में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत 182 कैंप का आयोजन किया जाएगा। सभी कैंपों में जांच, ईलाज, बातचीत और मरीज के बीमारी पर नजर रखा जाएगा। सिविल सर्जन ने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को भी कैंप की अद्यतन स्थिति को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों के लिए अपडेट करना अनिवार्य किया गया है।

एनीमिया मुक्त भारत अभियान में 6 माह से 59 माह के उम्र के बच्चे को हर सप्ताह में एक मिलीलीटर आयरन और फोलिक एसिड सिरप, 5 से 10 वर्ष के बच्चों के लिए सप्ताह में एक बार आयरन और फोलिक एसिड की गुलाबी गोली, स्कूल जाने वाले 10 से 19 वर्ष की किशोर लड़कियां और लड़के को सप्ताह में एक बार नीले रंग की गोली, जो महिलाएं गर्भवती ना हो मगर प्रजनन आयु में हो उन्हें सप्ताह में लाल रंग की एक गोली तथा गर्भवती महिलाएं जो स्तनपान कराती हो गर्भावस्था के चौथे महीने से प्रतिदिन आयरन और फोलिक एसिड की एक लाल गोली देने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन ने कहा कि खून की कमी वाले मरीजों को हरी साग सब्जी, गुड़, अनाज, केला, खजूर आदि का नियमित सेवन के लिए निर्देशित किया जाता है। निर्देश के पश्चात ट्रैक करने के क्रम में मरीज के हीमोग्लोबिन की जांच की जाती है कि यह बढ़ा या नहीं। अगर बड़ा तो स्थिति के अनुरूप सलाह दिया जाता है और नहीं बढ़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल या मुख्य अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करने को निर्देशित किया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।