अनुसूचित जाति की दिशा व दशा पर विचार गोष्ठी

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अनुसूचित जाति की दिशा और दशा पर विचार गोष्ठी आयोजित की। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति की स्थिति खराब है, जबकि उनकी आबादी 14 प्रतिशत है लेकिन आरक्षण केवल 10 प्रतिशत मिलता है।

अनुसूचित जाति की दिशा व दशा पर विचार गोष्ठी

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर जिला कार्यालय में अम्बेडकर अनुसूचित जाति कि दिशा एवं दशा पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कि अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति कि स्थिति काफी खराब है। राज्य में अनुसूचित जाति कि संख्या 14 प्रतिशत से अधिक है। लेकिन आरक्षण 10 प्रतिशत मिलता है। 14 प्रतिशत आबादी के बाद भी इस वर्ग कि उपेक्षा कि जा रही है। राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का मृत प्राय हो गया।

छात्रों को समय पर छात्रवृति नहीं मिलती है। अनुसूचित जाति परामर्श दातृ परिषद् का गठन हुआ था, लेकिन आज तक क्रियाशिल नहीं हो सका। इस अवसर पर मिथलेश पासवान, राजू कुमार, उमेश पासवान, उपेन्द्र रजक, शिवनारायण साव, अखिलेश राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।