ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूहत्या कर युवक का शव थाना के पीछे फेंका

हत्या कर युवक का शव थाना के पीछे फेंका

पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में टाउन थाना के ठीक पीछे स्थित बड़ा तालाब से रविवार को बरामद युवक के शव की पहचान पहचान हमीदगंज निवासी 18 वर्षीय...

हत्या कर युवक का शव थाना के पीछे फेंका
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 30 Nov 2020 03:05 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर। संवाददाता

पलामू जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर में टाउन थाना के ठीक पीछे स्थित बड़ा तालाब से रविवार को बरामद युवक के शव की पहचान पहचान हमीदगंज निवासी 18 वर्षीय राजू राम के रूप में की गयी है। वह शनिवार की रात में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। मेदिनीनगर सदर के एसडीपीओ सह एएसपी के विजय शंकर के नेतृत्व में मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। हत्या के कारणों का खुलाशा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद संबंधित रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है। युवक की हत्या नृशंस तरीके से की गयी है। शव को आरोपियों ने बुरी तरह कुचल दिया है। रविवर को राहगीरों ने तालाब छहलाया हुआ एक युवक का शव देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद पुलिस उसे बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया। इधर टाउन थाना के पीछ से युवक का शव बरामद होने के बाद शहर में सनसनी फैल गयी है। काफी संख्या में लोग शव को देखने के लिए मौके पर पहुंच गये थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें