रेड़मा आरओबी पर हाइवा एवं ट्रक टकराए, 10 घंटे ठप रहा आवागमन
मेदिनीनगर के रेडमा ओवरब्रिज पर शुक्रवार रात को हाइवा और ट्रक की टक्कर होने से आवागमन 10 घंटे तक बाधित रहा। ट्रक यूपी से रांची जा रहा था, जबकि हाइवा अचानक मुड़ गया। पुलिस ने ट्रक और हाइवा को हटाकर शनिवार को आवागमन शुरू कराया। हाइवा चालक पर नशे में होने का आरोप है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर थाना क्षेत्र के रेडमा ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात में हाइवा और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से आवागमन करीब 10 घंटे तक बाधित रहा। इससे मुख्य शहर और रेड़मा क्षेत्र के बीच आवागमन में काफी परेशानी हुई। मेदिनीनगर शहर थाना और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर शनिवार को दिन में ट्रक एवं हाईवा को बीच पुल से हटाकर आवागमन शुरू कराया। मेदिनीनगर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने बताया कि दुर्घटना में हाइवा और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
ट्रक चालक ने पुलिस के समय बताया कि वह ट्रक यूपी के आगरा से माल लेकर रांची की ओर जा रहा था। मेदिनीनगर कचहरी चौक से रेलवे ओवर ब्रिज पुल पर चढ़ने के दौरान रेड़मा चौक की ओर से आ रहा हाइवा अचानक मुड़ गया। इससे ट्रक और हाइवा के बीच टक्कर हुई है। हाइवा चालक के नशे में होने का आरोप है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



