ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूहाईस्कूल के रिटायर शिक्षक के घर से 10 लाख रुपये की संपति चोरी

हाईस्कूल के रिटायर शिक्षक के घर से 10 लाख रुपये की संपति चोरी

हाईस्कूल से रिटायर शिक्षक सह हैदरनगर थानाक्षेत्र के बिलासपुर पंचायत अंतर्गत नौडीहा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह उर्फ ललन सिंह के घर से करीब दस लाख रुपये की संपत्ति बुधवार की रात में चोरी कर चोर निकल...

हाईस्कूल के रिटायर शिक्षक के घर से 10 लाख रुपये की संपति चोरी
हिन्दुस्तान टीम,पलामूThu, 04 Jul 2019 11:52 PM
ऐप पर पढ़ें

हाईस्कूल से रिटायर शिक्षक सह हैदरनगर थानाक्षेत्र के बिलासपुर पंचायत अंतर्गत नौडीहा गांव निवासी विश्वनाथ सिंह उर्फ ललन सिंह के घर से करीब दस लाख रुपये की संपत्ति बुधवार की रात में चोरी कर चोर निकल भागे। यद्यपि रात में ही भुक्तभोगी को घर में अनहोनी का संकेत मिल गया था परंतु उसे उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया। सुबह में चोरी हो जाने की बात सामने आने पर थाने को खबर दी। एएसआई कलेश्वर लोहरा व मंटू कुमार सिंह ने बल के साथ घटना पर पहुंचकर छानबीन की और कहा कि प्रारंभिक जांच यह आशंका मजबूत हुई है कि घटना को अंजाम देने में उनलोगों का भी हाथ है जो इस घर में हमेशा आते-जाते रहे हैं।बिजली गुल थी रात में छत पर चले गये थे सोनेभुक्तभोगी शिक्षक विश्वनाथ सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब 10. 30 बजे में बिजली नहीं थी। गर्मी से परेशान होकर वे और उनकी पत्नी छत पर सोने चले गये थ। दोनों पुत्र व पुत्रवधू घर से बाहर गये हुए थे। रात में बिजली गुल रहने व काफी गर्मी होने की वजह से रात में छत पर सोने चले गये। दो बजे रात में नींद खुलने पर वे छत से नीचे उतरे और इस दौरान सभी आठ कमरों का दरवाजा खुला पाया परंतु उन्होंने इसे नजरअंदाज किया। गुरुवार की अहले सुबह करीब पांच बजे छत से नीचे आने पर खुले कमरों के साथ-साथ आलमारी भी खुला पाया। साथ ही सभी कमरों की चाबी एक बैग में रखा हुआ था वह भी गायब पाया। इसके बाद घर में उन्होंने खोजबीन शुरू तो तब वीआईपी कंपनी का दस अटैची सहित दोनों विवाहित पुत्रों को ससुराल से मिले मिले करीब डेढ़ लाख रुपये के बर्तन, करीब आठ लाख रुपये के जेवरात आदि गायब पाया। एक अटैची में उनका मूल पेंशन बुक, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक सहित अन्य कई जरुरी कागजात थे, भी चोरी कर ली गयी है। उनके दोनों पुत्रों के गोदरेज से करीब एक लाख रुपये मूल्य के कीमती वस्त्र भी चोरी कर ली गयी है। आसपास दो किलोमीटर की परिधि में ग्रामीणों की मदद से खेत-क्यारियों में खोजबीन करने के बाद भी कोई सामान नहीं मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें