ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामूपलामू में कोविड-19 के दोनों डोज लेने वाले हुए 98 हजार

पलामू में कोविड-19 के दोनों डोज लेने वाले हुए 98 हजार

पलामू में मंथर गति से कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान आगे बढ़ रहा है। हालांकि दोनों डोज लेने वाले पलामू वासियों की संख्या सोमवार को बढ़कर 98 हजार से अधिक...

पलामू में कोविड-19 के दोनों डोज लेने वाले हुए 98 हजार
हिन्दुस्तान टीम,पलामूMon, 02 Aug 2021 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर। संवाददाता

पलामू में मंथर गति से कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान आगे बढ़ रहा है। हालांकि दोनों डोज लेने वाले पलामू वासियों की संख्या सोमवार को बढ़कर 98 हजार से अधिक हो गयी है। वहीं पहला डोज लेकर दूसरे डोज के लिए इंतजार कर रहे लोगों की संख्या चार लाख 68 हजार 783 हो गयी है। सोमवार को करीब 23 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन लगाया गया है। पलामू में उपयोग हुए कोविड-19 के पांच लाख 66 हजार 854 डोज में एक लाख 19 हजार 332 डोज कोवैक्सीन का है जबकि चार लाख 47 हजार 522 डोज कोविशील्ड का प्रयोग किया गया है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक (स्वास्थ्य) दीपक कुमार के अनुसार सोमवार को पलामू जिले में 1734 लोगों के स्वाब की जांच की गयी। जांच में सभी नमूने निगेटिव पाये गये हैं। यह जिले के लिए बेहद अच्छी स्थिति है। पलामू में लगातार जांच जारी है और लगातार शत-प्रतिशत नमूने जांच में निगेटिव पाये जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें