
श्री विष्णु मंदिर में मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
मेदिनीनगर के ऐतिहासिक श्री विष्णु मंदिर में 90 वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों की भारी भीड़ ने पूजा में भाग लिया और झूला झुलाने का कार्यक्रम हुआ। मध्यरात्रि...
मेदिनीनगर,प्रतिनिधि। शहर के ऐतिहासिक श्री विष्णु मंदिर में शनिवार को 90 वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर मंदिर प्रांगण भक्तों के भीड़ से भरा रहा। अपर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद, शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार,टीओपी प्रभारी इंद्रदेव पासवान सहित कई लोगों ने पूजा में भाग लेते हुए झूले पर विराजमान मनमोहक लड्डू गोपाल को झूला झुलाया।इस अवसर पर अनुकांत वर्मा ग्रुप के द्वारा भक्ति जागरण प्रस्तुत किया गया जिसमें भजन-कीर्तन की गूंज देर रात तक वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। मंदिर पुजारी संजय पांडेय ने शुभ मुहूर्त मध्यरात्रि 12 बजे पूरे विधि विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्म के मौके पर विशेष महाआरती का आयोजन किया गया।

इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर ट्रस्ट ने पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभालते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की। आयोजन में ट्रस्ट की अध्यक्ष सुचित्रा अग्रवाल, उपाध्यक्ष बबलू गुप्ता, सचिव श्रवण सोनी, सह सचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अभय कुमार, सह कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


