गोला प्रखंड अध्यक्ष दीपक मुंडा पर हुए हमला की घोर निंदा
आजसू पार्टी रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने गुरूवार को जिला कार्यालय रामगढ़ में प्रेसवार्ता किया। दांगी ने कहा कि आजसू पार्टी अनुसूचित जन जाति...
रामगढ़, निज प्रतिनिधि
आजसू पार्टी रामगढ़ जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने गुरूवार को जिला कार्यालय रामगढ़ में प्रेसवार्ता किया। दांगी ने कहा कि आजसू पार्टी अनुसूचित जन जाति महासभा के गोला प्रखंड अध्यक्ष दीपक मुंडा के साथ बीती रात कोठार के एक होटल के समीप जानलेवा मारपीट की गई है। आजसू पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है। कहा कि पार्टी के जिला प्रशासन से मांग है कि 48 घंटे के अंदर मारपीट के दोषियों की गिरफ्तारी की जाए।
अन्यथा पार्टी इसे लेकर पूरे जिला में चरणबद्ध आंदोलन चलाएगा। कहा कि हेमंत सोरेन के सरकार में आदिवासी समुदाय के साथ लगातार अत्याचार, शोषण व दमन किया जा रहा है। ऐसा शोषण अभी तक के किसी भी सरकार में आदिवासियों के साथ नहीं हुआ है। कहा कि प्रदेश में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से धाराशायी हो चुकी है। अपराधियों का मनोबल बढा हुआ है। पुलिस प्रशासन का कोई डर अपराधियों में नहीं है। प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराधी एटीएस की टीम पर हमला कर रहे हैं। अपराधियों का मनोबल बढा हुआ है। जिला में नशा का धंधा खुलेआम चल रहा है। दूसरी तरफ गरीब का घर उत्पाद विभाग शराब विक्री के नाम पर तोड़ रही है। कहा कि जिला प्रशासन जिले में चल रहे तमाम शराब बिक्री पर रोक लगाए। मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष महेश करमाली, नप अध्यक्ष युगेश बेदिया, केंद्रीय सचिव निरंजन मुंडा, पवन करमाली, राकेश आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।