Hindi NewsJharkhand NewsPalamu News420 Liters of Illegal Liquor Seized from Suspicious Parcel in Medininagar
डाक पार्सल पिकअप गाड़ी से 420 लीटर अवैध शराब जब्त

डाक पार्सल पिकअप गाड़ी से 420 लीटर अवैध शराब जब्त

संक्षेप:

मेदिनीनगर के चियांकी बाबा ढाबा के पास एक संदिग्ध डाक पार्सल से 420 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया है, जिसमें शराब छिपाकर रखी गई थी।

Dec 05, 2025 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share Share
Follow Us on

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के चियांकी बाबा ढाबा होटल के समीप से गुरुवार शाम में एक संदिग्ध डाक पार्सल से 420 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया है। डाक पार्सल के रूप में उपयोग हो रहे बोलेरो पिकअप वैन उत्तर प्रदश में पंजीकृत है। बिहार के समस्तीपुर जिले खानपुर थाना क्षेत्र के कानु विशुनपुर गांव निवासी रोहित कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। रोहित कुमार का मोबाइल फोन जब्त करते हुए पिकअप वैन को मेदिनीनगर सदर थाना परिसर में लगा दिया गया है। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि गुरुवार की शाम में सूचना प्राप्त हुई कि चियांकी के बाबाढाबा होटल के समीप एक सफेद रंग का बंद डाक पार्सल बेलोरो पिकअप वैन लावारिस हालत में खड़ी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिले सूचना के आलोक में सदर थाना पुलिस मौके पहुंचकर ड्राईवर के संबंध में पूछताछ करने लगे उसी क्रम में एक युवक संदिग्ध अवस्था में होटल के पास पाया गया। बाद में लड़के से नाम पता पूछते हुए गाड़ी को गहनता से जांच की गई। जांच के क्रम में पाया गया कि बेलोरो पिकअप वैन गाड़ी के छत पर एक लोहे का टीना का बॉक्स बनाया गया है जो स्कू एवं वेलडिंग के माध्यम से पूरी तरह से बंद है। इसे खोल कर देखने पर पाया गया कि कागज में लिपटा हुआ ऑफिसर चॉइस 180 एम एल के 38 कार्टून में भरा हुआ 330 लीटर एवं ऑफिसर चॉइस 80 एमएलसी 197 पीस 90 लीटर बरामद किया गया। रोहित कुमार से कागजात की मांग करने पर वह कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।