27th Death Anniversary of Freedom Fighter Ramdani Ram Celebrated in Medininagar 27 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए रामदेनी राम, Palamu Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsPalamu News27th Death Anniversary of Freedom Fighter Ramdani Ram Celebrated in Medininagar

27 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए रामदेनी राम

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी, मंत्री, सासंद, विधायक सहित अनेक पद को सुशोभित करने वाले स्व रामदेनी राम की 27 वीं पुण्यतिथि उनके आवास पर मन

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामूSat, 20 Sep 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
27 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए रामदेनी राम

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी, मंत्री, सासंद, विधायक पद का दायित्व निभाने वाले स्व. रामदेनी राम की 27वीं पुण्यतिथि उनके आवासीय परिसर में शुक्रवार को मनाई गई। पुत्र डॉक्टर संजय कुमार और विजय कुमार, पुत्री सह पलामू जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष बिमला कुमारी एवं दमयंती कुमारी समेत राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे याद किया। वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यानंद दुबे ने कहा कि रामदेनी बाबू सरल स्वभाव के राजनेता थी। वे चार बार एमएलए, एक बार सांसद, एक बार बिहार परिषद सदस्य और बिहार सरकार में वनमंत्री रहे है। आमजनों के दुख दर्द को व जन समस्याओं को वे खूब सुलझाते थे।

पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह, डॉ आरके रंजन, हिंदू न्यास बोर्ड के सदस्य हृदयानंद मिश्र, आलोक पाठक, विनोद तिवारी, शिक्षा विभाग चेयरमैन श्यामनारायण सिंह, कामेश्वर तिवारी, सत्येंद्र सिंह, रामनाथ चंद्रवंशी, इफ्तकार अहमद, अरुण कुमार चंद्रवंशी, विनोद पासवान, अगस्त तिवारी, जयशंकर ठाकुर, जागो यादव, रामकरण राम, रविनाथ साव, शिवम कुमार आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।