पलामू के 105 स्कूलों के 210 उत्कृष्ट आरोग्य दूतों को मिला सम्मान

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

पलामू जिले के 105 स्कूलों के 210 आरोग्य दूतों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण है। आरोग्य दूतों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया और गंभीर बीमारियों पर ध्यान देने की अपील की।

पलामू के 105 स्कूलों के 210 उत्कृष्ट आरोग्य दूतों को मिला सम्मान

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत पलामू जिले के 105 स्कूलों के 210 उत्कृष्ट आरोग्य दूतों को बुधवार को सम्मानित किया गया। विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम को प्रोत्साहित करने क लिए बुधवार को मेदिनीनगर के पंडित दीनदयाल नगर भवन में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के संयुक्त कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम बच्चों और किशोरों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।आरोग्य दूत अपने साथियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

सिविल सर्जन ने एनीमिया और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया और सभी आरोग्य दूतों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की। आरसीएचओ डॉ एके रवि ने कहा कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत 16 महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में सहायक हैं। सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज के कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए अगले सत्र में और बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय और शिकायत सह सुझाव पेटी की उपयोगिता को भी महत्वपूर्ण बताया। एनएचएम के डीपीएम देवेन्द्र भूषण श्रीवास्तव, डीडीएम राजीव कुमार, समग्र शिक्षा के एपीओ मनोज मिश्रा अभिषेक आनंद, पूजा सिन्हा, डॉ राजकुमार आदि कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।