मेदिनीनगर। शहर के संत मरियम स्कूल परिसर में साल 2020 के विदाई व नए वर्ष 2021 के आगमन का स्वागत प्रबंधन समिति के चेयरमैन अविनाश देव के नेतृत्व में 21 दीप जलाकर तथा केक काटकर किया गया। प्राचार्य कुमार आदर्श, उप प्राचार्य एस बी साहा तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं भी मौके पर उपस्थित थे। इस क्रम में श्री देव ने कहा कि सभी को मिलकर विचार करने की जरूरत है कि नए वर्ष में क्या करें? सभी को समय की गति पहचान कर जीवन पथ पर चलना होगा तभी अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। वहीं प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा कि शिक्षकों में चिंतन,मनन,मंथन और विचार की क्षमता परम आवश्यक है। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे जिन्होंने भी अपनी-अपनी बात रखी।
अगली स्टोरी