बिजली के चपेट में आने से नाबालिग चोटिल, अस्पताल में ईलाजरत
Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
तेज आंधी तूफान के कारण पतरिया निवासी 14 वर्षीय सतीश कुमार घायल हो गए। बिजली के गिरते तार के कारण वह घायल हुए, जो उनके ऊपर गिर गया था। रिश्तेदारों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें एमआरएमसीएच अस्पताल लाया गया। फिलहाल, लड़का खतरे से बाहर है और उपचार चल रहा है।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। तेज आंधी तूफान से बिजली के तार गिर जाने के कारण चैनपुर प्रखंड अंतर्गत पतरिया निवासी 14 वर्षीय सतीश कुमार चोटिल हो गए। घर में टंगे तार बच्चा के ऊपर ही गिर गया था , जिससे बच्चा उसी में चिपका गया था । रिश्तेदारों ने बताया कि दादी के तुरंत देखने के बाद आनन फानन में बच्चे को तार से छुड़ाया गया और तुरंत एमआरएमसीएच अस्पताल लाया गया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने ईलाज शुरू किया। फिलवक्त लड़का खतरे से बाहर है। वर्तमान समय तक ईलाजरत है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


