पलामू के विभिन्न बाजार में खाली पड़े हैं 137 दुकान
पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबपुर सहित 11 स्थानों पर 137 दुकानें खाली हैं। जिला परिषद ने इन दुकानों को मासिक किराए पर आवंटित करने के लिए डाक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। 23 अप्रैल को दुकान आवंटन किया जाएगा।

मेदिनीनगर। पलामू जिले के नीलांबर-पीतांबपुर कस्बा सहित 11 स्थानों पर 137 दुकान खाली पड़े हुए हैं। पलामू जिला परिषद के इन दुकानों को खुली डाक के माध्यम से मासिक किराया पर बंदोबस्त करने के लिए पहल शुरू की गई है। शनिवार को आवेदन पत्र बिक्री की प्रक्रिया पूरी की गई। 23 अप्रैल को डाक के माध्यम से दुकान का आवंटन किया जाएगा। उपविकास आयुक्त सह पलामू जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी मो. जावेद हुसैन के अनुसार नीलांबर-पीतांबरपुर के अलावा विश्रामपुर, मनातू, हरिहगंज, छतरपुर, नावाबाजार, हुसैनाबाद, मोहम्मदगंज, तरहसी, तेतराई और चांदों में दुकान स्थित है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


