135 कर्मियों ने लिया हेपेटाइटिस बी का टीका

Newswrap हिन्दुस्तान, पलामू
share

मेदिनीनगर के मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 135 स्वास्थ्य कर्मियों ने ओपीडी कॉम्प्लेक्स में हेपेटाइटिस बी का टीका लिया। पहले दिन 80 और दूसरे दिन 55 लोगों ने टीका लिया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि यह कैंप स्वास्थ्य कर्मियों की सुविधा के लिए लगाया गया है।

135 कर्मियों ने लिया हेपेटाइटिस बी का टीका

मेदिनीनगर। मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) के 135 स्वास्थ्य कार्मियों ने ओपीडी कॉम्प्लेक्स में आयोजित कैंप में हेपेटाइटिस बी का टीका लिया। प्रथम दिन 80 दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 55 लोगों ने टीका ले लिया था। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों की सहूलियत के लिए कैंप का आयोजन अस्पताल परिसर में किया गया है जो लोग यहां छूट जाएंगे। वे नियमित टीकाकरण वाले स्थान पर इसे ले सकते है ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।