ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पलामू13 एथलिट की टीम विशाखापटनम के लिए रवाना

13 एथलिट की टीम विशाखापटनम के लिए रवाना

पलामू की बालिका खिलाड़ी लगातार अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कबड्डी, कराटे और एथेलेटिक्स में मेडल भी हासिल कर रही हैं। मंगलवार की रात में इंटरसिटी...

13 एथलिट की टीम विशाखापटनम के लिए रवाना
हिन्दुस्तान टीम,पलामूWed, 22 Nov 2017 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू की बालिका खिलाड़ी लगातार अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। कबड्डी, कराटे और एथेलेटिक्स में मेडल भी हासिल कर रही हैं। मंगलवार की रात में इंटरसिटी एक्सप्रेस से पलामू के आठ बालिका खिलाड़ी सहित 13 खिलाड़ियों की टीम 15वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जुनियर एथलेटिक्स मिट-2017 में हिस्सा लेने के लिए विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुए। भाजपा नेता सह पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर पांडेय और भाजपा के स्वच्छता अभियान के प्रमंडलीय संयोजक सह चिकित्सक डॉ अमित उपाध्याय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हे विदाई दी और उपलब्धि हासिल करने के लिए शुभकामनाएं भी दी। मौके पर टीम प्रबंधन के कमलानंद दुबे और संजय कुमार तिवारी भी मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने पलामू में पुन: बढ़ रही खेल गतिविधि को और गति देने के लिए काम करने पर जोर दिया। विशाखापटनम जा रही टीम में शर्मिला कुमारी, शांति केरकेट्टा, एडलिन कुजूर, अंजली सोरेंग, प्रिया कुमारी, बिनिता कुमारी, अनिमा बारला, आकांक्षा कुमारी, अर्जुन पासवान, गुड्डू चौधरी, बसंत उरांव, दिलीप कुमार और अरविंद सिंह शामिल हैं। प्रतिस्पर्धा 24 से 26 नवंबर तक होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें