Hindi Newsझारखंड न्यूज़Palamu iron scrap businessman arrested in 35 crore gst theft case
लोहा कारोबारी का फ्रॉड! पलामू में 35 करोड़ की GST चोरी; गिरफ्तार

लोहा कारोबारी का फ्रॉड! पलामू में 35 करोड़ की GST चोरी; गिरफ्तार

संक्षेप:

झारखंड में बड़ी टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। यहां के पलामू के बड़े लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल को जीएसटी इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया और जमशेदपुर ले आई है।

Dec 06, 2025 07:17 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

झारखंड में बड़ी टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। यहां के पलामू के बड़े लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल को जीएसटी इंटेलिजेंस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया और जमशेदपुर ले आई। उनके खिलाफ करीब 35 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप हैं। शाम को करोबारी की एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अग्रवाल की शुभ लक्ष्मी ट्रेडर्स नामक नामक कंपनी है। उसके माध्यम से बिना किसी कागजात के 150 से 200 करोड़ की लोहा बिक्री की गई। इस पर 18% की दर से जीएसटी नहीं चुकाया। इसकी भनक के बाद मंगलवार को जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम जमशेदपुर यूनिट के अपर निदेशक सार्थक सक्सेना के नेतृत्व में मेदिनीनगर पहुंची कारोबारी के घर, कार्यालय और गोदाम में एक साथ मारे गए। गुरुवार रात तक कार्रवाई में कंप्यूटर, बही-खाते की जांच में चोरी के विवरण मिले। कारोबारी से पूछताछ में भी कर चोरी की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सूत्र बताते हैं कि अग्रवाल का कारोबारी कनेक्शन जमशेदपुर सहित झारखंड के कई शहरों के व्यापारियों से भी है। अब इन कनेक्शनों की जांच की जा रही है।

माना जा रहा है कि यह झारखंड-बिहार में कच्चे में कारोबार के बड़े मामलों में से एक है। सूत्र बताते हैं कि यह पूरी कार्रवाई जीएसटी इंटेलिजेंस के पटना जोनल यूनिट के निदेशक ज्योति कुमार बुबाना के निर्देश पर चलाई गई।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।