मोपेड को कार ने मारी भीषण टक्कर, पलामू में 3 नाबालिग बच्चों की मौत

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, पलामू
share

झारखंड के पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा मोड़ के पास गुरुवार की रात एक सड़क हादसे में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार कार ने मोपेड को टक्कर मार दी थी। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मोपेड को कार ने मारी भीषण टक्कर, पलामू में 3 नाबालिग बच्चों की मौत

झारखंड के पलामू जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के पाटन थाना क्षेत्र के गहर पथरा मोड़ के पास गुरुवार की रात एक सड़क हादसे में तीन नाबालिग लड़कों की मौत हो गई। यहां तेज रफ्तार कार ने मोपेड को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी मृतक बच्चे शोले गांव के रहने वाले थे। तीनों बाजार से गांव की तरफ लौट रहे थे, तभी उनके साथ ये हादसा हो गया। हादसे में तीनों की जान चली गई। दुर्घटना में मौत के बाद तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने क्या बताया

घटना की सूचना पर पाटन के थाना प्रभारी शशि शेखर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को अचेत अवस्था में एमआरएमसीएच भेजा था। पुलिस ने संबंधित एसयूवी को जब्त कर लिया है। हालांकि दुर्घटना के बाद चालक भाग निकला है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि सिरमा बाजा बाजार से अपने घर लौटने के क्रम में मेदिनीनगर-पाटन मुख्य सड़क पर तेज गति एसयूवी ने मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। तीनों के पिता चंडीगढ़ में काम करते हैं।

मृतकों की हुई पहचान

एक मृतक 13 वर्षीय ईब्रान अंसारी के पिता अमरूद्दीन अंसारी फिलवक्त घर पर थे। परंतु अन्य दो मृतक 12 वर्षीय फिरोज अंसारी के पिता इस्ताक अंसारी और 16 वर्षीय तौहीद अंसारी के पिता नसीम अंसारी, चंडीगढ़ में थे। घटना की सूचना के बाद वे गांव के लिए रवाना हो गए हैं। परिजन शव को बर्फ आदि के सहारे दो दिन संरक्षित करने की तैयारी में जुटे हैं ताकि मृतक के पिता के लौटने तक उसे सुरक्षित रखा जा सके। अंतिम संस्कार मृतक के पिता के घर लौटने के बाद करने को लेकर फिलवक्त परिजनों ने निर्णय लिया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें