Pakur News: श्रमदान व जल संरक्षण को बढ़ावा देने को लेकर ग्राम सभा आयोजित
Pakur News: महेशपुर के शहरग्राम पंचायत भवन में जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा श्रमदान और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया सुजाता हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गांव के जनप्रतिनिधियों और जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया।
Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के शहरग्राम पंचायत भवन में गुरूवार को जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा श्रमदान एवं जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम सभा का आयोजन मुखिया सुजाता हेंब्रम के द्वारा किया गया। इस बैठक में ग्राम के जनप्रतिनिधि एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित हुए। साथ ही पंचायत के जलसहिया रुक्मिणी देवी, दामिनी मुर्मू, सावित्री पहाड़ीन, टुकु पहाड़ीन के द्वारा श्रमदान के दौरान नाली की सफाई, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक स्वच्छता कार्य किया गया। इस श्रमदान में ग्रामीणों ने अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया एवं ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक कराया गया और जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा श्रमदान कार्यक्रम को सफल बनाया गया साथ ही वृक्षारोपण कर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इस
अवसर पर पंचायत सचिव सौरभ सुमन, जेएसएलपीएस की गीता देवी, पंचायत सीएसी वीएलई नंदू कुमार भगत, पंचायत स्वयं सहायक सपन कुमार साह, अमलागाछी वार्ड मेंबर लखन पहाड़िया उपस्थित थे।

