पुनरीक्षण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश: बीडीओ

Nov 18, 2025 02:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़ में प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने पर्यवेक्षकों और कर्मियों के साथ बैठक की। बीडीओ ने सभी बीएलओ और सुपरवाइजर्स को निर्देश दिया कि वे पुनरीक्षण कार्य को जल्द पूरा करें और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुनरीक्षण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश: बीडीओ

पाकुड़। प्रखंड कार्यालय में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में पर्यवेक्षकों/ कर्मियों के साथ बैठक की। ताकि इस एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके, जिससे वोटर लिस्ट में कोई गलती न रहे। सभी बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश बीडीओ ने दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्पष्ट किया एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शत-प्रतिशत कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। सभी सुपरवाइजर को कहा गया कि अपने-अपने बीएलओ से लगातार संपर्क में रहे और उनके कार्य के निगरानी करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अभी तक 63% हुआ है 20 नवंबर तक 70% करने का निर्देश दिया। मौके पर बीपीओ, बीपीआरओ और चौकीदार तथा सभी चुनाव में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।