पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में तीसरे दिन भी वार्ता विफल, खनन और ट्रांसपोर्टिंग ठप

Mar 11, 2026 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में तीसरे दिन भी वार्ता विफल, खनन और ट्रांसपोर्टिंग ठप पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में तीसरे दिन भी वार्ता विफल,

पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में तीसरे दिन भी वार्ता विफल, खनन और ट्रांसपोर्टिंग ठप

पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर विस्थापित ग्रामीणों का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर सीओ औसाफ अहमद खान, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनूप रोशन भेंगरा और कोल अधिकारियों की मौजूदगी में हुई त्रिपक्षीय वार्ता एक बार फिर बेनतीजा रही। ग्रामीणों के अडिग रुख के कारण खनन और ट्रांसपोर्टिंग कार्य पूरी तरह ठप है, जिससे राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। ​वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि समझौते के संलेख (एमओयु) की अनदेखी विस्थापितों के लिए अभिशाप बन गई है। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में विशनपुर मौजा का समतलीकरण, उत्तम चिकित्सा सुविधा वाला अस्पताल, 2 विद्यालय की स्थापना, कामगारों हेतु प्रशिक्षण, योग्यता आधारित नियोजन और सही वेतनमान शामिल है।

लंबी चर्चा के बाद जमीन समतलीकरण का काम तीन महीने में शुरू करने के लिखित आश्वासन पर सहमति बनी, लेकिन अस्पताल और स्कूल जैसी अन्य बुनियादी मांगों पर प्रबंधन द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिए जाने के कारण गतिरोध बरकरार है। मौके पर महतान टुडू, अन्द्रियास मुर्मू सहित सैकड़ों ग्रामीण डटे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।