आज भी तेलोपाड़ा गांव के लोग मूलभूत सुविधा से वंचित
संक्षेप: लिट्टीपाड़ा के बड़ा तेलोपाड़ा गांव के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहाँ पक्की सड़क और शुद्ध पेयजल की कमी है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से कई बार मदद मांगी, लेकिन केवल आश्वासन मिला। रोजगार की कमी के कारण लोग पलायन कर रहे हैं। गांव में जल्द ही आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है।
लिट्टीपाड़ा, एसं। प्रखंड के कर्माटांड़ पंचायत अंतर्गत बड़ा तेलोपाड़ा गांव के ग्रामीण आज भी मुलभमूत सुविधा से वंचित हैं। यह गांव आज भी विकास से कोसों दूर है। इस गांव के ग्रामीण आज भी पक्की सड़क, शुद्ध पेयजल जैसे मुलभुत सुविधा से वंचित है। वहीं ग्राम प्रधान बागा पहाड़िया सहित ग्रामीणों ने बताया कि हमारी सबसे बड़ी समस्या सड़क और पानी की है। वर्षों से अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन हर बार हमें सिर्फ आश्वासन दिया जाता हैं। बारिश के समय गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट जाता है। ग्रामीणों की माने तो गांव में दो बड़ी पानी की टंकी तो बनी हैं, पर वे सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं।

आज भी लोग झरने का दूषित पानी पीने को मजबूर है। गांव तक पहुंचने के लिए केवल एक पुरानी ग्रेड-1 सड़क है। जिस पर नुकीले पत्थर बिखरे हैं। यह रास्ता पैदल यात्रियों के लिए भी जोखिम भरा है। लगभग 250 की आबादी वाले इस गांव में सिर्फ एक चापाकल है। चौकी टोला और गुड़ी टोला के लोग आज भी झरने का दुषित पानी लाने को मजबूर हैं। रोजगार की कमी के कारण पलायन यहां की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। अधिकतर ग्रामीण आजीविका की तलाश में बंगाल, दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों की ओर पलायन कर चुके हैं। वही ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगा रहे है कि गांव में शीघ्र सड़क, शुद्ध पेयजल, रोजगार उपलब्ध कराए जाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




