Pakur News: ई-रिक्शा चोरी कर भाग रहा चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे, पिटाई के बाद बनाया बंधक
Pakur News: महेशपुर में खागड़ा गांव के राजू रविदास के घर से बीते रात टोटो चोरी कर भागते समय एक चोर, शमीम शेख, को ग्रामीणों ने पकड़ा। उसका साथी साहिबुल शेख भाग गया। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर उसे पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने चोर को पूछताछ के लिए थाने ले जाया।
Pakur News: महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खागड़ा गांव के राजू रविदास के घर से बीते देर रात टोटो चोरी कर भाग रहे बंगाल के एक चोर को को ग्रामीणों की सजगता के कारण पकड़ लिया गया। पकड़ा गया चोर मुरारोई थाना क्षेत्र के भुसना गोपालपुर निवासी शमीम शेख है। जबकि इस घटना में उसका साथी मुरारोई पनियाड़ा गांव निवासी साहिबुल शेख ग्रामीणों को चकमा देकर भाग निकला।
घटना का विवरण
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने टोटो चोर शमीम शेख को टोटो के साथ पकड़कर खागड़ा गांव लेकर आए तथा पेड़ में बांधकर उसकी जमकर धुनाई किया। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एएसआई नर्वदेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए आरोपी को बंधन मुक्त कराते हुए अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए महेशपुर थाना लेकर आए।
राजू रविदास की शिकायत
घटना के बावत मिली जानकारी के अनुसार राजू रविदास टोटो चलाता था। वह प्रतिदिन की तरह टोटो चलकर शाम को अपने घर के आंगन में टोटो को रख दिया था। रात्रि दो बजे तक टोटो आंगन में ही रखा हुआ था। इसके बाद तीन बजे देखा कि टोटो नहीं है। इसके बाद कुछ ग्रामीण बाइक से खोजबीन करने लगे।
ग्रामीणों की सजगता
इस दौरान देखा कि दुमकाडंगाल गांव के पास मुख्य सड़क पर एक टोटो लाइट बंद करके तेज गति से जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा जैसे ही आवाज लगाया गया टोटो चोर के द्वारा ग्रामीणों को टोटो से धक्का मारने का भी प्रयास किया गया। इस दौरान टोटो में बैठे साहेबुल शेख टोटो से उतरकर भाग निकला। जबकि शमीम शेख को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस संबंध में जानकारी लेने पर थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि उक्त चोर को थाने में पूछताछ के लिए लाया गया है। ई-रिक्शा मालिक के द्वारा लिखित शिकायत दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


