ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड पाकुड़विजय, स्टीफन और साइमन मरांडी बने झामुमो उपाध्यक्ष

विजय, स्टीफन और साइमन मरांडी बने झामुमो उपाध्यक्ष

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने केंद्रीय कमेटी का विस्तार करते हुए राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा को दूसरी बार झामुमो का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया...

विजय, स्टीफन और साइमन मरांडी बने झामुमो उपाध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,पाकुड़Wed, 30 May 2018 08:06 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने केंद्रीय कमेटी का विस्तार करते हुए राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हांसदा को दूसरी बार झामुमो का केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।

वहीं महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक साइमन मरांडी को केंद्रीय उपाध्यक्ष और अकील अख्तर को सचिव मनोनीत किया गया। इसपर झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि पाकुड़ जिले में पंचायत स्तर पर झामुमो का संगठन काफी मजबूत है। विजय हांसदा, प्रो स्टीफन मरांडी, साइमन मरांडी और अकील अख्तर के संगठन में आने से पार्टी और मजबूती आएगी।

उनके मनोनयन पर झामुमो जिला सचिव समद अली, जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मैनुल हक, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इशहाक अंसारी, अब्दुल उदूद, मोतीलाल हांसदा, सुलेमान बास्की, हरिवंश चौबे, उमर फारुक, पंचलाल यादव, अकबर अंसारी, मनोज ठाकुर, भगवती गुप्ता, अबुल कलाम, कुणाल अल्फ्रेड, वीरु घोष, कदम रसूल, श्यामलाल हांसदा, मुसलोउद्दीन अंसारी आदि ने बधाई दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें