उपासना मरांडी की सराहनीय पहल से लगा नया ट्रांसफर्मर

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

पाकुड़िया प्रखंड के बेनाकुड़ा गांव में नेत्री उपासना मरांडी की पहल से गांव में नया ट्रांसफर्मर लगाया गया। इससे गांव में कई महीनों से जारी अंधेरे का अंत हुआ। ग्रामीणों ने उपासना का आभार जताया और उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति विश्वास व्यक्त किया। उपासना ने कहा कि वह आगे भी विकास कार्य जारी रखेंगी।

उपासना मरांडी की सराहनीय पहल से लगा नया ट्रांसफर्मर

कई महीनों से अंधेरे में पड़ा रहा पाकुड़िया प्रखंड के बड़ा सिंहपुर पंचायत के बेनाकुड़ा गांव के नीचे टोला में लोगों के घरों में नेत्री उपासना मरांडी की सराहनीय पहल से टोला में बिजली का प्रकाश दिखा। बताया जाता है कि झामुमो केंद्रीय कमेटी की सदस्य उपासना मरांडी की सार्थक प्रयास से बुधवार को गांव में नया ट्रांसफर्मर लगाया गया। बेनाकुड़ा के नीचे टोला का ट्रांसफर्मर विगत महीनों से खराब पड़ा था। जिससे ग्रामीण अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर थे। गांव वालों ने अपनी कठिनाई की जानकारी उासना मरांडी को दी। समस्या सुनते ही झामुमो नेत्री ने तत्परता दिखाते हुए बिजली विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बुधवार को विभाग की टीम ने बेनाकुड़ा नीचे टोला में नया ट्रांसफर्मर स्थापित कर दिया। रोशनी लौटते ही ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया और कहा कि इस कदम से उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। उपासना मरांडी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और आगे भी हर गांव तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।