तेज गर्जना के साथ एक घंटे हुई बारिश, साप्ताहिक हाट पर पड़ा असर

हिन्दुस्तान, पाकुड़
Follow us on Google News
share

पाकुड़िया, एक संवाददाता। तेज गर्जना के साथ एक घंटे हुई बारिश, साप्ताहिक हाट पर पड़ा असर तेज गर्जना के साथ एक घंटे हुई बारिश, साप्ताहिक हाट पर पड़ा असर

तेज गर्जना के साथ एक घंटे हुई बारिश, साप्ताहिक हाट पर पड़ा असर

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को दोपहर करीब 02:00 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान काले बादलों से ढंक गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई, जो लगभग एक घंटे तक जारी रही। हालांकि तेज हवा नहीं चलने के कारण क्षेत्र में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली। बारिश का सबसे अधिक असर पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में होने वाले साप्ताहिक हटिया पर देखने को मिला। दरअसल पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में होने वाले साप्ताहिक हटिया दोपहर 02:00 बजे के बाद ही शुरू होता है। हाट शुरू होते ही बारिश होने के कारण दुकानदारों और ग्राहकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हटिया में दुकान लगाकर जीविका चलाने वाले लोगों ने बताया कि बारिश से हाट परिसर में कीचड़ हो जाता है, जिससे ग्राहकों की संख्या काफी कम रही। मौसम खराब होने के कारण कई लोग हाट पहुंच ही नहीं सके, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हुई और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। दुकानदारों का कहना है कि हाट के समय होने वाली बारिश उनकी आय पर सीधा असर डालती है, क्योंकि इसी दिन की कमाई से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बारिश के कारण कई सड़को में जलजमाव भी हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।