खाली गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, हादसा टला

Newswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

लिट्टीपाड़ा में एक बड़ा हादसा टल गया जब एक खाली गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में किसी को चोट नहीं आई और ट्रक चालक तथा खलासी को मामूली चोटें आईं। ट्रक सड़क के किनारे पलटा था, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित नहीं हुआ।

खाली गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलटा, हादसा टला

लिट्टीपाड़ा। दुमका-साहिबगंज मुख्य सड़क पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। थाना क्षेत्र के डहरलंगी गांव के समीप खाली गैस सिलेंडरों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना में किसी प्रकार जानमाल कि हानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक दुमका की ओर से साहिबगंज की तरफ जा रहा था। डहरलंगी के समीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरा। ट्रक पलटते ही उसमें लदे खाली सिलेंडर आसपास बिखर गए। गनीमत यह रही कि सिलेंडर खाली थे और घटना के वक्त वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

​हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।​ ट्रक सड़क के किनारे पलटा था, इसलिए मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित नहीं हुआ। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।