जनगणना 2027 के लिए प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
पाकुड़ में 2027 की जनगणना के कार्यों के लिए वीर कुंवर सिंह भवन में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 27 अप्रैल 2026 से 9 मई 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की सूचीकरण, यूनिट आइडेंटिफिकेशन और नागरिकों की गणना की तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में आगामी जनगणना 2027 के कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु वीर कुंवर सिंह भवन में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 27 अप्रैल 2026 से 9 मई 2026 तक चलेगा। जिला सांख्यिकी कार्यालय द्वारा नियुक्त फील्ड ट्रेनर विनोद कुमार सिंह और मोहम्मद मोबशशीर हुसैन द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से मकानों का सूचीकरण, यूनिट आइडेंटिफिकेशन और द्वितीय चरण में नागरिकों की गणना व ऑनलाइन डेटा सबमिशन की तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी जा रही है।मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल, जनगणना चार्ज पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी सहित नगर परिषद के कर्मी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण को गंभीरता से लें ताकि जनगणना का यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर और त्रुटि रहित ढंग से पूरा किया जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


