जनगणना 2027 के तीसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

May 07, 2026 04:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

महेशपुर प्रखंड में जनगणना-2027 के लिए तीसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। इसमें प्रतिभागियों को मकान सूचीकरण, जनसंख्या गणना और कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों पर जानकारी दी गई। 08 प्रशिक्षकों ने 08 पर्यवेक्षकों और 133 प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया, जो विकास योजनाओं की नींव का हिस्सा है।

जनगणना 2027 के तीसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ

महेशपुर, एक संवाददाता। भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत महेशपुर प्रखंड में प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए तीसरे चरण का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत शुरू हुआ। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना के प्रथम चरण-मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना तथा द्वितीय चरण-जनसंख्या गणना से संबंधित तकनीकी और व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें क्षेत्र में कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में कुल 08 प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करते हुए कुल 08 पर्यवेक्षक तथा 133 प्रगणक प्रतिभागियों को आवश्यक जानकारी दी।

प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने प्रतिभागी पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है, जो विकास योजनाओं की नींव तय करती है। प्रशिक्षकों ने सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को गंभीरता से समझने और क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी व निष्पक्षता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।