सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल
- अमड़ापाड़ा-सिंगारसी पथ पर मालीपाड़ा गांव के समीप हुई घटना... सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो घायल - अमड़ापाड़ा-सिंगारसी पथ पर मालीपाड़ा गांव के समीप हुई घटना... अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। अमड़ापाड़ा-सिंगारसी मुख्य पथ पर मालीपाड़ा गांव के समीप गुरुवार को हुई दो बाइकों की भीषण भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल युवक विजय पहाड़िया (18 वर्ष) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, चाबी गांव निवासी विजय पहाड़िया और कमलेश पहाड़िया (20 वर्ष) डूमरचीर गांव में लगे साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में मालीपाड़ा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघटी निवासी सुनील मड़ैया (38 वर्ष) की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
इस सड़क हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा और एएसआई पप्पू कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. शिवम कुमार और डॉ. ब्रजेश कुमार ने घायलों का उपचार किया, जहां विजय की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अस्पताल से लेकर घर तक परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। फोटो संख्या-01- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचा घायल

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




