ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत, चालक फरार

Apr 08, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पाकुड़
share

​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत, चालक फरार ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत, चालक फरार

ट्रैक्टर पलटने से किशोर की दबकर मौत, चालक फरार

​अमड़ापाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के पचुवाड़ा गांव के टाटी टोला में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर के नीचे दबने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पचुवाड़ा टाटी टोला निवासी चुड़का मुर्मू के पुत्र तारेश मुर्मू (15 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। ​मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे तारेश मुर्मू ट्रैक्टर पर बैठकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया।

ट्रैक्टर पलटते ही तारेश सीधे इंजन के नीचे दब गया। इंजन का भारी हिस्सा उसकी छाती पर गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया।​घटना की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तारेश को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. मनीषा मंडल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। तारेश अपने तीन भाइयों में मंझला था। उसकी असमय मौत की खबर मिलते ही मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।​पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है। एसआई चंदन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त करने की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार चालक की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।